फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह

Mon, 20 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शाहदरा इलाके में रविवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।  मृतक की शिनाख्त शौर्य (28) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक शौर्य ने तीन महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शौर्य का शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार शौर्य परिवार के साथ शाहदरा स्थित गोरख पार्क में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई हैं। शौर्य एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब तीन माह पूर्व शौर्य ने वेलकम निवासी युवती रिद्धि से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को बहाने से भेजा था बाहर

शादी के बाद से शौर्य परेशान चल रहा था। शनिवार रात को उसने अपनी पत्नी को किसी बहाने से बाहर जाकर सोने केलिए कहा था। तड़के करीब 4:00 बजे परिजनों ने उसे अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा।

परिजन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शौर्य ने फांसी क्यों लगाई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें