फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का साहस देख्ा आधी चेन तोड़ भागे स्नेचर

Tue, 24 Dec 2013 03:55 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र नगर में एक महिला ने चेन स्नेचरों से लोहा ले लिया। इस दौरान उसने आधी चेन तो बचा ली लेकिन बदमाशों से छीना झपटी में वह घायल हो गई।
विज्ञापन


वहीं लुटेरे उसकी मोबाइल और आधी चेन छीन ले गए। चौकाने वाली बात ये है कि यह वारदात पुलिस वालों के सामने ही हुई। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने चेन स्नेचरों को पकड़ना या उनका पीछा करना उचित नहीं समझा।

राजेंद्र नगर सेक्टर-2 निवासी कमलेश शर्मा (51) सुबह मार्केट से सामान खरीदने गई थीं। लौटते समय राजेंद्र नगर के राम मनोहर लोहिया पार्क के पास पीछे बाइकसवार बदमाशों ने उनकी शॉल खींचकर मोबाइल छीन ली।
विज्ञापन


कमलेश कुछ समझतीं इससे पहले पीछे बैठे बदमाश ने उनकी चेन पर झपट्टा मारा। लेकिन कमलेश ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। कमलेश का साहस देखकर बदमाश भागने लगे।

इसी आपाधापी पैर में गंभीर चोट आ गई। झटके में बदमाश कमलेश की आधी चेन तोड़ ले गए। महिला ने शोर मचाकर कुछ दूरी पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को बुलाना चाहा मगर तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी बाइक से बदमाशों के पीछे दौड़े मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। आसपास के लोगों ने महिला को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

महिला ने पुलिस को शिकायत दे दी है। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें