फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मारपीट कर युवक से लूटी बाइक और मोबाइल फोन

Wed, 06 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
गांव फज्जूपुर में तीन बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन व बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर थाना छांयसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गांव फज्जूपुर खादर निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। रात करीब पौने नौ बजे जब वह कंपनी से वापस घर लौट रहा था तो गांव से कुछ ही दूरी पर तीन युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। 

युवकों ने उसके साथ बिना वजह मारपीट शुरू कर दी और उसकी जेब से मोबाइल फोन छीन लिया। उसने विरोध किया तो युवकों ने फिर उसके साथ मारपीट की। कृष्ण कुमार का कहना है कि उसे घायल कर तीनों बदमाश उसकी बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन


किसी प्रकार उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की शिकायत दी। छांयसा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें