फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड और कश्मीर के छात्रों में चले लात-घूंसे

Sun, 31 Aug 2014 03:47 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ी क्षेत्र के एक कालेज में नागालैंड और कश्मीर के छात्रों के दो गुटों के बीच शुक्रवार रात जमकर लात-घूंसे, कुर्सियां और डंडे चले। झगड़े में 10 से ज्यादा छात्र जख्मी हो गए।
विज्ञापन


कालेज में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत किया। चर्चा है कि पुलिस कुछ छात्रों को थाने ले आई, जिन्हें कालेज प्रबंधन के कहने पर बाद में छोड़ा गया। कालेज प्रबंधन इससे इनकार कर रहा है।

कालेज के लाइजनिंग मैनेजर ने बताया कि कालेज परिसर में शुक्रवार रात नागालैंड और कश्मीरी छात्रों के बीच कैंटीन में खाना खाने के दौरान किसी बात पर कहासुनी, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


इस मारपीट में दोनों ओर से चले-लात घूंसों, कुर्सियों और डंडों में 10 से ज्यादा छात्रों के मामूली चोटें आई हैं। कालेज के अस्पताल में उपचार के सभी को छुट्टी दे दी गई। थाना निवाड़ी प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने बताया कि पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें