सीलमपुर इलाके में सोमवार रात दो बदमाशों ने एक छात्र की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर मोबाइल लूट लिया। जख्मी होने के बावजूद छात्र ने बदमाशों का पीछा किया। शोर सुनकर गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने भाग रहे बदमाशों को दबोच लिया।
पुलिस ने जख्मी छात्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान जाफराबाद निवासी दानिश (22) और चौहान बांगर निवासी रिजवान (25) के रूप में हुई है।
दोनों पर लूटपाट के कई मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक गौतमपुरी निवासी अरबाज खान (19) स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार रात वह बी ब्लॉक गौतमपुरी में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने गया था। वहां से रात सवा दस बजे वह पैदल ही घर आ रहा था।