राजधानी के रणहौला इलाके में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची आरोपी युवक के कमरे में वह अक्सर खेलने के लिए जाती थी।
पुलिस ने 30 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रणहौला थाना पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बच्ची का परिवार इमारत की पहली मंजिल पर रहता है। वहीं, 30 वर्षीय संजय दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।