फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे परिवार को नहर में फेंकने पर प्रेमी युगल पर लगेगा एससी-एसटी एक्ट

Fri, 16 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
narora murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच लोगों को बेहोश कर नरौरा नहर में फेंकने के मामले में हत्यारोपी प्रेमी युगल पर एससी-एसटी एक्ट लगाया जाएगा। नहर में फेंके गए लखनावली के चालक ओमपाल के दलित होने के कारण आलाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


थाना पुलिस आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट लगाने की औपचारिकताएं पूरी कर रही है। 25 अगस्त को नवादा का परिवार लखनावली के दलित ओमपाल की ईको कार बुककर बदायूं स्थित दरगाह गया था।

वहां पर नवादा निवासी प्रीति ने अपने प्रेमी मुगीश के साथ मिलकर पेय पदार्थ में नींद की 30 गोलियां मिलाकर परिवार व अन्य लोगों को बेहोश कर दिया था।

इनमें से चालक ओमपाल समेत पांच लोगों को प्रेमी युगल ने नरौरा नहर में बेहोशी की हालत में ईको समेत फेंक दिया था। हालांकि ओमपाल के शव को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में हत्या, हत्या के लिए अपहरण और सबूत छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। अब ओमपाल के दलित होने के कारण आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट लगाया जा रहा है। कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी का कहना है कि एससी-एसटी एक्ट लगाने के लिए कुछ लोगों के बयान लिए जाने शेष हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें