फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की पत्नी को धोखा देने की फिराक में थे तीन वकील, हुआ खुलासा

Thu, 15 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी में सदस्य के तौर पर सिक्योरिटी के लिए दिए ब्लैंक चेक से 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी के प्रयास का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह चेक एक वकील की पत्नी ने दिया था और बैंक में चेक लगाने का आरोप तीन वकीलों पर लगाया गया है। मामला उस वक्त खुला जब बैंक प्रबंधन ने भुगतान के लिए महिला से मंजूरी मांगी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने भी वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। डीजीपी से शिकायत करने के बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 21 डी निवासी सुजाता वकील की पत्नी हैं। सेक्टर 12 कोर्ट में वकालत करने वाले तीन लोगों ने कुछ दिन पहले एक कमेटी शुरू की थी। शोभना भी उसकी मेंबर बनीं थीं। इन तीनों ने शोभना से मेंबरशिप के लिए ब्लैंक चेक मांगा था। आरोप है कि तीनों वकीलों ने चेक में हेराफेरी कर उसमें 42 लाख रुपये रकम भरकर भुगतान के लिए बैंक में जमा करवाया। इतनी बड़ी रकम ट्रंासफर करने से पहले बैंक वालों ने शोभना को फोन कर उनकी स्वीकृति मांगी, उन्होंने पेमेंट नहीं करने को कहा। पीड़िता का आरोप है कि उसने सेंट्रल थाने से लेकर पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी तक शिकायत की लेकिन वकीलों से जुड़ा हुआ होने की वजह से उनकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में मामले की शिकायत डीजीपी से की गई। सेंट्रल थाना प्रभारी ने बताया कि डीजीपी कार्यालय से मिली शिकायत के आधार पर तीन वकीलों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें