फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से दुराचार की कोशिश

Thu, 15 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 चरवा इलाके में सोमवार की शाम पड़ोसी युवक ने विवाहिता से दुराचार का प्रयास किया। दुराचार में नाकाम युवक विवाहिता के कपड़े-फाड़ते हुए उसे निर्वस्त्र कर दिया। शोर मचाने पर दरिंदा तोड़फोड़ करते हुए भाग निकला। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


    चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता सोमवार की शाम घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। विवाहिता को घर में अकेली देख पड़ोस का रहने वाला युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा और उसे दबोच लिया। विरोध करने पर युवक ने उसके कपड़े फाड़ते हुए निर्वस्त्र कर दिया। विवाहिता के शोर मचाने पर युवक पिटाई करने के बाद घर में रखी नगदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। देर शाम घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। युवक के घर उलहना देने के बाद पीड़िता को लेकर परिजन दूसरे दिन थाने पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार को चरवा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें