फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमलों के इनपुट, सभी राज्यों की पुलिस साझा करेगी सूचनाएं 

Thu, 28 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
terrorist - फोटो : FILE
विज्ञापन
आतंकी हमलों के इनपुट के बीच गणतंत्र दिवस और कांवड़ मेले को लेकर अंतर राज्य समन्वय बैठक बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुई। बैठक में आतंकियों से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर राज्यों के पुलिस अफसरों में सहमति बनी।
विज्ञापन


सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है। बैठक में सभी राज्यों की पुलिस द्वारा आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए समुचित व जरूरी कदम उठाने पर भी सहमति बनी।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार बैठक पुलिस मुख्यालय में साढ़े बारह बजे शुरू होकर करीब एक घंटे चली। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने की। 
विज्ञापन


जिसमें गुड़गांव के पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क, फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी, सोनीपत के डीआईजी एचएस दून, शिमला के आईजीपी (सीआईडी) ज्ञानेश्वर सिंह, पंचकूला डीआईजी सौरभ सिंह, चंडीगढ़ एआईजी (क्राइम) नवीन सैनी, मथुरा के एसपी(क्राइम) राजेश कुमार सोनकर, आगरा के एसपी (क्राइम) आनंद कुमार, झज्जर के एसपी जसनदीप सिंह रंधावा, जम्मू कश्मीर सीआईडी दिल्ली के एसपी पीसी किल्लम, मेवात के एसपी कुलदीप और मेरठ के डीआईजी (पीएसी) महेश कुमार मिश्रा शामिल हुए। 
विज्ञापन

कांवड़ियों को लेकर लॉ एंड ऑर्डर पर भी हुई चर्चा

Terror Alert
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पंद्रह अगस्त को देखते हुए आतंकियों से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुनिश्चित करना था। 

दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि आतंकी वारदातों को रोकने के लिए इलाके में पुलिस की उपस्थिति, किरायेदारों का पुलिस वेरीफिकेशन, गेस्ट हाउस चेकिंग, साइबर कैफे चलाने वाले लोगों को जागरूक करना, सेकंड हैंड कार डीलर, साइकिल विक्रेता और एसटीडी व आईएसडी बूथ चलाने वाले लोगों को जागरूक करने पर जोर देना चाहिए। 

बैठक में कांवड़ियों को लेकर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बनाए रखने व ट्रैफिक को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा अंतर राज्यीय बदमाशों को लेेकर सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी सहमति बनी। 

मानव तस्करी, गुमशुदा बच्चों, जाली करेंसी और अवैध हथियारों की तस्करी जैसे मुद्दों पर भी अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। बैठक में 15 अगस्त के दिन साझा बॉर्डर चेकिंग व ट्रैफिक की आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंधों पर पालन करने पर भी सहमति बनी। बैठक के अंत में एनसीआर रीजन में नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने पर सहमती बनी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें