फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से गई मासूम की जान

Fri, 22 Jan 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचन पार्क कालोनी में बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रहे सवा साल के नोमान की नाले में गिरकर डूबने से मौत हो गई। नोमान यहां अपने मामा के घर आया हुआ था। मासूम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद कालोनी निवासी इरफान गांधी नगर दिल्ली में रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाते हैं। पत्नी नगमा, पुत्री आयशा, शिफा और बेटे नोमान के साथ रहते हैं। चार दिन पहले इरफान की पत्नी मायके कंचन पार्क कालोनी आई थी।

बुधवार सुबह 11 बजे मुस्तफाबाद वापस जाना था। नोमान को तैयार करने के बाद वह खुद तैयार होने लगीं। इसी दौरान नोमान घर के बाहर खेलने चला गया। कुछ देर बाद नगमा बाहर आई तो नोमान कहीं नहीं दिखा।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद नोमान के मामा ने उसका पैर नाले में देखा। नोमान को बाहर निकाल कर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच घंटे तक उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। नोमान की मौत से परिवार में मातम है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ कोतवाली एपी सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से भी किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है।

ईओ लोनी नगर पालिका डीके राय ने बताया कि समय पर सफाई न होने से पानी के ओवरफ्लो होने की स्थिति बन जाती है, ऐसे में नालों का ढकने का प्रावधान ही नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें