फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बेचने को लेकर फायरिंग, दो गिरोह के बीच चलीं 15 राउंड गोलियां 

Mon, 15 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
रेलवे रोड पुलिस चौकी के पास अवैध शराब की बिक्री को लेकर दो गिरोह के बीच फायरिंग हो गई। करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


फायरिंग के बाद दोनों गैंग फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पाकर सूरजपुर ओर दादरी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि रेलवे फाटक दादरी के नजदीक अवैध शराब का धंधा जोरो पर है। अवैध शराब बेचने में जुटे दो गिरोह के तस्कर एक दूसरे से सस्ती बेचने का दावा ग्राहकों से करते रहते हैं।

रविवार शाम के समय शराब पहले बेचने को लेकर पहले तो तनातनी होने लगी। एक तरफ से पांच व दूसरी तरफ से छह लोग आ गए। एक दूसरे को जान से मारने के लिए गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिस स्थान पर गोली चली वह सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का हिस्सा है। गोलियां चलने पर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर दौलतराम कॉलोनी के लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। स्थानीय लोगों के मुताबिक  मौके पर करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। 

एक गुट गांव कैलाशपुर की तरफ बाइकों पर सवार होकर फरार हो गया व दूसरा गुट दौलतराम कालोनी में पैदल ही घुस गया। घटना की सूचना पाकर सूरजपुर व दादरी पुलिस पहुंच गई।

आसपास के लोगों से महज खानापूर्ति कर पुलिस मौके से वापस लौट गई। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां पर आए दिन अवैध शराब बेचने वाले तमंचा लहराते हुए घूमते रहते है। 

पुलिस का संरक्षण उन्हें मिलता है। वहीं  प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा का कहना है कि मामला सूरजपुर क्षेत्र का है। लेकिन अवैध शराब तस्करों को चिह्नित कर उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें