फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा गिरोह ने शादी समारोह से चुराए 7.50 लाख

Tue, 07 Mar 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनंद विहार स्थित सीबीडी ग्राउंड में चल रहे शादी समारोह से बच्चा गिरोह ने वर पक्ष का साढ़े सात लाख रुपये से भरा बैग चुरा लिया। घटना की जानकारी शादी संपन्न होने के बाद हुई। वीडियो की जांच करने पर तीन संदिग्ध बच्चों की पहचान की गई।
विज्ञापन


आनंद विहार थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर बच्चा गिरोह की तलाश करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गोपाल कृष्ण शर्मा (60) सपरिवार सोम बाजार, साउथ अनारकली, कृष्णा नगर में रहते हैं।

गोपाल का प्रॉपर्टी का कारोबार है। शनिवार को इनके बेटे अरुण की शादी थी, जिसका इंतजाम आनंद विहार, सीबीडी ग्राउंड में खुराना टेंट हाउस में किया था। तड़के करीब 4:30 बजे फेरों के दौरान 11-12 साल का एक लड़का टेंट में घूमता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


उसके साथ दो अन्य लड़के भी थे। इधर, गोपाल ने अपनी बुजुर्ग सास के पास एक बैग में साढ़े सात लाख रुपये रखे थे। तीनों बच्चे वहीं मंडरा रहे थे। फेरों के बाद परिवार ने देखा तो बैग गायब था। बैग को ढूंढा गया। वीडियो में तीन बच्चे बैग ले जाते दिखाई दिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें