फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे छात्र ! उत्तर पुस्तिका लेकर हो गया फरार, पुलिस कर रही तलाश

Fri, 09 Mar 2018 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

पलवल स्थित परीक्षा केंद्र से एक छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया। कैंप थाना पुलिस ने केंद्र के सुप्रिटेंडेंट की शिकायत पर नामजद छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मनोज के अनुसार, विश्व भारती स्कूल के परीक्षा केंद्र के सुप्रिटेंडेंट राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्कूल में कक्षा 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर था।

विज्ञापन


परीक्षा के अंत में गिनती में एक उत्तर पुस्तिका कम मिली। जांच करने पर पता चला कि प्रवीण नामक छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर चला गया है। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें