फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ गैंगरेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Fri, 09 Mar 2018 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत  एक नाबालिग लड़की के साथ चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों को इसका पता लड़की के गर्भवती होने पर चला। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़की छह माह की गर्भवती है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सुमित्रा के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव घासैडा (नूंह) निवासी सदीम की उनके गांव में रिश्तेदारी है। लगभग सात-आठ माह पूर्व सदीम अपने साथी खलील के साथ गांव आया हुआ था।

उसी दौरान उन्होंने पास के एक खाली प्लॉट में उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों के डर से लड़की ने घर में किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


वह कुछ माह से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। घर वालों के बार बार पूछने पर उसे आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मेडिकल जांच कराई, जिसमें लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हो गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें