सेक्टर-53 स्थित घर में कुत्ते के पेशाब करने पर महिला की पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की वृद्ध मां की भी पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने सेक्टर-24 थाने में की है।
पीड़िता सेक्टर 33 में अपनी मां के साथ रहती है। शनिवार सुबह वह अपने पालतू कुत्ते को बाहर टहला रही थी। इस दौरान कुत्ते ने एक घरके सामने पेशाब कर दिया। यह देख पड़ोसी घर से बाहर आया और बहस करने लगा।
पीड़िता ने विरोध किया तो मारपीट करने लगा। आरोप है कि जब पीड़िता की मां बीच बचाव में आई तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में मां बेटी दोनों के चोट आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।