फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Mon, 28 Jul 2014 01:06 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर के जागृति विहार में नीतू (23) की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। उसके पिता बलबीर सिंह ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। दूसरी तरफ, ससुरालवाले आत्महत्या का मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन


बलबीर सिंह ने बताया कि वे हाथरस केरहने वाले हैं। यहां सेक्टर-23 जागृति विहार में रहते हैं। 29 मई 2013 को उन्होंने नीतू की शादी जगदीश से की थी। जगदीश मुरादाबाद का रहने वाला है। मजदूरी करता है। इनके पांच माह का एक बेटा है।

शनिवार रात उनके बेटे ने देखा कि नीतू ऑटो में पड़ी हुई थी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्होंने जगदीश से इस बाबत पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वे नीतू को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि जगदीश शराब पीकर पत्नी को पीटता था, दहेज की मांग करता था। उसने और उसकी मां रामवती ने उसे जहर देकर मारा है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

बकौल पुलिस, जगदीश का कहना है कि घर में कलह रहती थी, जिस कारण नीतू ने खुद कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। नीतू की तबियत खराब होती देख वह उसे अस्पताल ले गया था।

नवविवाहिता की फंदा लगाकर हत्या
बागपत। शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में नवविवाहिता की फंदा लगाकर हत्या कर दी। युवती के परिजनों ने ससुराल वालों ने दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक न देने पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोपी पति और सास के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मचा है। लोनी के मोहल्ला बलराम नगर निवासी दीपाली (21) की शादी 24 अप्रैल 2014 को बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी संदीप के साथ हुई।

रविवार को सुबह 10 बजे उसका शव कमरे में पंखे पर लटका मिला। मृतका के मामा सतीश ने बताया दीपाली के ससुराल वाले दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें