फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट प्रूफ जैकेट से छिटककर स्कूटी सवार की लगी गोली

Tue, 03 Jan 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
revolver
विज्ञापन
उत्तम नगर इलाके में बदमाशों व पुलिस के बीच हुई फायरिंग में एक राहगीर को गोली लगने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जिसमें एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट से टकराई और छिटक कर स्कूटी पर जा रहे अमित बब्बर को लगी।  अमित को पहले पैर में चोट लगने का अहसास हुआ लेकिन फिर दर्द बढ़ने पर वह अस्पताल गया। जहां डॉक्टरों ने उसे पैर में गोली लगने की बात बताई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम के अस्थायी कर्मचारी बृज भूषण प्रसाद की बदमाशों ने दिसंबर में हत्या कर दी थी। पुलिस को 31 दिसंबर को सूचना मिली थी कि हत्या की वारदात के दो आरोपी धर्मेंद्र यादव व पंकज शर्मा उत्तम नगर इलाके में किसी से मिलने आएंगे।  इस सूचना के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की और उन्हें घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। बदमाश की एक गोली पुलिसकर्मी के जैकेट से टकराते हुए अमित की पैर में जा घुसी। पुलिस ने इस मुठभेड़ के बाद धर्मेंद्र और पंकज को दबोच लिया था। इसके बाद पुलिस ने 1 जनवरी को इनके तीसरे साथी को भी साकेत इलाके से गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें