फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी रात दसवीं की छात्रा का होता रहा रेप, सहेली ने किया था दोस्त के हवाले

Sun, 30 Jul 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
भोंडसी थाना क्षेत्र में युवक ने दसवीं कक्षा की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग छात्रा को रात भर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी के चंगुल से छूटकर जब छात्रा अपने घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शनिवार-रविवार रात की है।

छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शनिवार की शाम को उसकी सहेली ने उसके भाई के मोबाइल पर फोन किया था। इसमें उसने कहा था कि एक बार घर के बाहर आ जाओ कुछ बात करनी है।
विज्ञापन

2 of 6
ऐसे में वह घर से बाहर आ गई। वहां पर सहेली एक गाड़ी में बहरामपुर निवासी राहुल और उसके दोस्त के साथ बैठी थी। इसके बाद उसे झांसे लेकर गाड़ी चलवा दी और खुद अपने घर के बाहर यह कह कर उतर गई कि वह कपड़े लेकर आ रही है।
विज्ञापन

24 घंटे में दर्ज हुआ मामला

3 of 6
उसके जाते ही गाड़ी चला रहा राहुल उसे घर छोड़ने के बहाने  किसी सुनसान घर में ले गया। इस बीच उसने अपने दोस्त को भी रास्ते में उतार दिया था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पूरी रात दुष्कर्म किया।

4 of 6
- फोटो : DEMO Pics
संयोग से रविवार की सुबह किसी का फोन आने पर वह बात करते हुए बाहर निकला तो वह भी मौका पाकर वहां से भाग खड़ी हुई। इसके बाद रास्ते में ही उसने किसी वाहन चालक का मोबाइल फोन लेकर दूसरी सहेली को मामले की जानकारी दी। फिर कोमल ने ही उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और उसे घर पहुंचाया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : DEMO Pics
​घटना शनिवार शाम की है, लेकिन रविवार की सुबह ही पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई। बावजूद इसके सोमवार शाम को मामला दर्ज किया गया, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस आरोपी का सुराग तक नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : DEMO Pics
जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश की कार्रवाई हो रही है, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। छात्रा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द  ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अशोक बक्शी, डीसीपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें