प्रेमी संग कार में थी पत्नी, पति ने शीशा तोड़ दोनों को पकड़ा रंगेहाथ
Sun, 30 Jul 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
सार
पत्नी के प्रेमी को कार से खींचकर की पिटाई
डॉक्टर प्रेमी पर पत्नी को बहलाने का आरोप, पत्नी को कार से ले जा रहे प्रेमी की कार के तोड़े शीशे
ग्रेटर नोएडा, 19 जुलाई।
अल्फा-1 सेक्टर निवासी युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ कार में जाते देख उसके प्रेमी की पिटाई कर दी। गुस्साए पति ने पत्नी के सामने ही प्रेमी की कार का शीशे तोड़ दिए। महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तीनों को कासना कोतवाली ले आई। बाद में एक समाज सेविका को बुलाकर पुलिस ने तीनों की काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन
2 of 6
मूलरूप से बनारस निवासी युवक अल्फा-1 सेक्टर में अपनी पत्नी के साथ रहता है। पति और पत्नी अलग-अलग कंपनियों में कार्य करते हैं। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का यहीं सेक्टर में प्रेक्टिस कर रहे एक बीएचएमएस डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
घर जाकर आत्महत्या की धमकी दे रहा पति
3 of 6
up police
- फोटो : अमर उजाला
वह जब नौकरी पर जाता है तो पत्नी अक्सर डॉक्टर से मोबाइल पर बात करती और उसके साथ घूमने जाती है। इससे पहले भी पति ने दो बार महिला को हिदायत दे चुका था। बुधवार सुबह महिला घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। इस बीच उसके पति ने पीछा किया तो डॉक्टर स्विफ्ट कार लेकर पहुंचा और उसकी पत्नी को बैठाकर लेकर जाने लगा।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
युवक ने दोनों को रोक लिया और बीच सड़क पर डॉक्टर को कार से निकालकर पिटाई कर दी। युवक इतने गुस्से में था कि उसने डॉक्टर की कार के शीशे भी तोड़ दिए। महिला ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कासना कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : demo pic
पूरे वाक्ये से क्षुब्ध युवक ने पुलिस अधिकारियों से घर जाकर आत्महत्या की बात कही तो पुलिस कर्मियों के भी होश उड़ गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सेक्टर में मौजूद एक महिला समाजसेवी को बुलाया और दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई। वहीं, पुलिस ने युवक और डॉक्टर के परिजनों को बुलाया है।
वहीं, मामले में महिला ने डॉक्टर के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। दूसरी तरफ, महिला ने बताया कि पति उसपर गलत शक करता है। पति ने पत्नी से अलग रहने की इच्छा जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।