फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी को कुचलते हुए घसीटता ले गया टेंपो चालक

Sat, 05 Mar 2016 03:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हादसा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
तिमारपुर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक तेज रफ्तार टेंपो ने पुलिस बैरीकेड पर तैनात एक हवलदार को कुचल दिया। चालक हवलदार को करीब सौ मीटर तक घसीटने के बाद टैंपो लेकर फरार हो गया लेकिन बैरीकेड पर वाहन की तलाशी करवा रहे एक शख्स ने टैंपो का पीछा कर चालक को मजनूं का टीला के पास से दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


तिमारपुर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, अब्दुल सबर खान (50) सपरिवार भजनपुरा इलाके में रहते थे। मूलत: राजस्थान के करौली के रहने वाले अब्दुल सबर तीन साल से तिमारपुर में बतौर हवलदार तैनात थे।

बृहस्पतिवार देर रात अब्दुल सबर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गोपालपुर गांव के पास बैरीकेड लगाकर वाहनों की तलाशी ले रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

अब्दुल ने चालक को रुकने का इशारा किया

accident - फोटो : graphic
इसी दौरान आजादपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार टाटा 407 बैरीकेड के पास पहुंची। जिसे देखकर अब्दुल ने चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक वाहन की रफ्तार कम करने के बजाय उसे बढ़ा दी और बैरीकेड के पास आड़ी तिरछी चलाकर अब्दुल सबर को कुचल दिया।

सबर को वाहन के साथ करीब सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। उसके बाद चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सबर को इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बैरीकेड पर अपने वाहन की तलाशी करवा रहे धीरज त्यागी ने टेंपो का पीछा किया और उसे मजनूं का टीला के पास रुकवा लिया।

पुलिस ने तिगड़ी निवासी चालक शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शेर सिंह (39) ने बताया कि नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना है कि चालक ने जान बूझकर घटना को अंजाम दिया है। तिमारपुर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने सबर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें