फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के साथ छेड़खानी करने का आरोप, हरकतों से बाज नहीं आ रहे युवक

Sun, 18 Sep 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धुलावट के एक व्यक्ति ने गांव के एक युवक पर अपनी भाभी के साथ छेड़खानी करने व परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायलों को उपचार के लिए नूहं सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद व एक अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर  कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित शाहिद पुत्र ईदरीश निवासी गांव धुलावट का आरोप है की गांव के अमजद ने गत 14 अगस्त को उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ की। जिसका गांव के लोगों ने बिरादरी तौर पर शरारती युवक व उसके परिजनों को चेतावनी देकर मामला शांत कराते हुए भविष्य में  इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया था।

पीड़ित का आरोप है की इसके बाद  भी शरारती युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और गत  8 सितंबर को घर के पास आकर शरारत व आवारागर्दी करने लगा। जब इसका विरोध किया तो अमजद गाली गलौच करने लगा और देखने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित का कहना है की इसके कुछ देर बाद अमजद अपने साथी तौफीक, चुन्ना व एक अन्य के साथ आया और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें