फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक मोबाईल पर दिखाता अश्लील वीडियो, चुप रहने की धमकी देता और करता था शारीरिक शोषण

Tue, 22 May 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du student molested
विज्ञापन

दिल्ली के अमन विहार में एक नौवीं कक्षा की छात्रा ने अपने ट्यूशन शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। ट्यूशन जाने से मना करने पर जब पीड़िता की मां ने उससे बात की तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमन विहार निवासी 14 वर्षीय छात्रा सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। वह पड़ोस में रहने वाले एक शिक्षक से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोपी काफी लंबे समय से छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

छात्रा के विरोध करने पर उसे डांटकर चुप रहने के लिए कहता। आखिरकार उसने ट्यूशन जाना बंद कर दिया। जब इस बारे में मां ने पूछा तो उसने सारा वाकया बता दिया। उसने बताया कि एक दिन शिक्षक अपने मोबाइल पर अश्लील फिल्म चलाने लगा।
विज्ञापन


जब उसने विरोध किया, तो शिक्षक ने गलती से बटन दबने की बात कही। धीरे-धीरे वह उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। सारी बातों की जानकारी होने के बाद मां ने पीड़िता के साथ जाकर पुलिस ने इसकी शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें