फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्को में मौज मस्ती और गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिए टैक्सी चालक करते थे ऐसा शर्मनाक काम

Thu, 21 Dec 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्को में जाकर मौज मस्ती करने और बार गर्लफ्रेंड पर पैसा उड़ाने के शौक में टैक्सी चालक लुटेरे बन गए। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे गुरुग्राम और फरीदाबाद की लूट व छीनाझपटी की करीब 15 वारदात सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
  पुलिस ने चारों को रिमांड समाप्त होने पर बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार ने बताया कि चारों आरोपी मथुरा निवासी सुनील, बागपत निवासी नूरदीन, महेंद्रगढ़ निवासी कर्मबीर व बल्लभगढ़ निवासी कृष्ण टैक्सी चालक हैं और इनकी गाड़ियां ओला व उबर में लगी हुई हैं।   इनमें कृष्ण, सुनील का जीजा है। चारों ज्यादातर फरीदाबाद-गुरुग्राम की सवारियां लेते थे और रास्ते में सुनसान जगह पर सवारियों के साथ मारपीट कर उन्हें लूट लेते थे।
विज्ञापन
  इसके अलावा पुलिस ने इनसे फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर पावटा के एक ट्रांसपोर्टर से सेंट्रो कार व नकदी के अलावा मोबइल फोन छीनने, एक कार छीनने और फिर उसके टायर खोलकर ले जाने तथा मोटरसाइकिल चोरी की भी दो वारदातें सुलझाई हैं।
गुरुग्राम में इन्होंने इफको चौक से सवारियों को बैठा कर लूटने की 11 वारदात कर रखी हैं। पुलिस ने इनके पास से एक कट्टा, सेंट्रो कार, मोटरसाइकिल, तीन टायर, पांच मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, तीन केडिट कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है।   सुनील, नूरदीन व कर्मबीर ने सुखराली, गुरुग्राम में एक कमरा ले रखा है और तीनों वहीं रहते हैं। रात को वहीं से शराब पीकर वारदात करने निकलते थे और फिर लूट की रकम से मौज मस्ती करते थे।
  गुरुग्राम में की गई वारदातों के बारे में क्राइम ब्रांच ने गुरुग्राम पुलिस को जानकारी दे दी है। वे भी जल्द ही उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें