फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बुलाकर महिला से छेड़छाड़ करने लगा तांत्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप भी तंत्र मंत्र और जादू टोने के चक्कर में पड़कर किसी तांत्रिका या ओझा के पास जा रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए।
विज्ञापन


तांत्रिकों के चंगुल में फंसकर लुटने और इज्जत गंवाने के कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं लेकिन ये मामला जरा हट के है।

एक महिला ने तांत्रिक पर आरोप लगाया है कि उसने समस्या दूर करने के नाम पर उसे लाखों रुपए ठग लिए और फिर पैसे देने के बहाने बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

ये है पूरा मामला

दिल्ली के सीमापुरी में 33 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने तांत्रिक दिलावर सिंह (25) को गिरफ्तार किया है।

महिला का आरोप है कि समस्या दूर करने के नाम पर दिलावर ने पति से 15 लाख रुपये ठग लिए थे। बुधवार को उसने रुपये देने के बहाने बुलाया और छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर सीमापुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सलमा (बदला नाम) परिवार के साथ गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में रहती है।
विज्ञापन

घर बुलाकर की छेड़छाड़

परिवार में कुछ समस्याओं को लेकर उसके पिता कुछ दिनों पूर्व दिलशाद कॉलोनी निवासी तांत्रिक दिलावर से मिले। आरोपी ने समस्या समाधान के नाम पर सलमा के पति से 15 लाख रुपये ले लिए, लेकिन समाधान नहीं हो पाया।

दंपति ने दिलावर से रुपये मांगे तो वह टालने लगा। बुधवार को उसने रुपये देने के बहाने सलमा को घर बुलाया। आरोप है कि घर पर उसने सलमा से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें