फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर के परिवार को बंधक बनाकर डाला डाका

Mon, 21 Jul 2014 12:19 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसाली मोड़ स्थित माडल टाउन फेस टू कालोनी में छह नकाबपोश और हथियारबंद ने शनिवार देर रात एक बजे सुपरवाइजर के परिवार को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने दंपति के हाथ पैर बांधकर उनसे लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषण, मोबाइल तथा 15 हजार की नगदी लूट ली। पीड़ित ने रविवार सुबह थाने पहुंचकर वारदात की सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

मूलरूप से सिकंद्राबाद के बिसरना गांव निवासी जीत पाल सिंह माडल टाउन फेस टू कालोनी में पत्नी निर्मला देवी और बेटी सिमरन (डेढ़ वर्ष) के साथ रहते हैं। वह साहिबाबाद स्थित फैशन फ्रैशर कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


जीतपाल ने बताया कि शनिवार रात वह पत्नी और बेटी के साथ घर के बाहर चौक में सोए हुए थे। देर रात मकान की दीवार फांदकर नकाबपोश छह बदमाश अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर निर्मला और जीतपाल से मारपीट की तथा दोनों के हाथ पैर तौलिये से बांध दिए।

डेढ़ साल की मासूम सिमरन पास में रोती बिलखती रही। बदमाशों संदूक से 15 हजार नगदी, निर्मला के सोने के कुंडल, लौंग और मोबाइल लूटने के बाद दंपति को कमरे में बंद कर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह बंधनमुक्त होकर दरवाजे की कुंडी उखाड़कर कमरे से बाहर निकला और शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर मौके पर कालोनी के लोगों जमा हो गए। एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस के प्राथमिकता कांवड़ यात्रा है। इसके बाद क्षेत्र में ध्यान दिया जायेगा।

तीस मिनट में दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों ने तीस मिनट में सुपरवाइजर के मकान में डकैती डाली। इस दौरान मासूम सिमरन रोती बिलखती रही। इस पर भी बदमाशों का दिल नहीं पसीजा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें