फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा खाई युवती ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के डीएलएफ क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती (काजल) ने प्यार में धोखा मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के प्रेमी ने उसे ऐसे दो राहे पर लाकर खड़ा कर दिया था कि न वो इस ओर जा पा रही थी और न ही उस ओर निकल पा रही थी।
विज्ञापन


काजल काफी दिनों से अपने ब्वॉयफ्रेंड के रवैये से काफी परेशान थी। काजल ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें अपने मौत के जिम्मेदार व्यक्ति के बारे में भी लिखा है। पुलिस इसी से अपनी आगे की कार्यवाई करेगी।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में प्रेमी को बताया मौत की वजह

कपूरथला पंजाब निवासी काजल (26) पुत्री जोगेंद्र डीएलएफ फेज तीन के यू ब्लॉक में रहती थी। शनिवार की सुबह पुलिस को कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या की सूचना मिली। डीएलएफ फेस तीन की पुलिस ने सुइसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जांच में मृतका के पास से सुइसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में उसने आकाश नामक युवक पर आरोप लगाया कि वह उसका पुराना दोस्त था जिसने उसका साथ छोड़ दिया है। आकाश पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा दिया था। बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। इसके कारण वह आत्महत्या कर रही है।

एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह के अनुसार सुइसाइड नोट में उसने अपने पुराने दोस्त पर वायदे से मुकरने का आरोप लगाया है। दोस्त के व्यवहार में आए परिवर्तन के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें