फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में घर में घूम रहा था नग्न, पत्नी और साले के पीटने पर खुदकुशी

Fri, 17 Jun 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निशांत विहार कालोनी में पत्नी और साले की पिटाई से नाराज होकर एक राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव कालोनी के एक प्लॉट में बनी दीवार में लगी बीम के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन


मृतक की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें पिटाई से नाराज होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। कालोनी स्थित के एक खाली प्लॉट की दीवार में लगी बीम से फंदा लगाकर राजमिस्त्री ने खुदकुशी कर ली।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

नशे में घर पहुंचा और नग्न अवस्था में घूमने लगा

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिस पर मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें मृतक ने अपना नाम विक्की (22) लिखा था।

ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ उम्मेद यादव ने बताया कि वह मूल रूप से डिबरूगढ असम का रहने वाला था और राज मिस्त्री का काम करता था। बुधवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और नग्न अवस्था में घूमने लगा।

इस पर उसकी पत्नी पूर्णिमा और साले ने उसे पीट दिया था। पुलिस का कहना है मामले कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें