बाइक सवार युवक उसे देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। आईसक्रीम खाने के बाद तेजस्वी वहां से जाने लगा। गली में बाइक से आये युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई करने लगे।
एक युवक ने उसके आंख के नीचे धारदार हथियार से वार कर दिया। शोर शराबा होने पर वहां लोग इक्कठा होने लगे। जिन्हें देखकर सभी आरोपी फरार हो गये। जख्मी हालत में तेजस्वी अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजन उसे लेकर अस्पताल गये और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तेजस्वी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया और उसके बताए हुलिए के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।