फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के चक्कर में गई छात्र की जान, झील में डूबने से मौत

Fri, 14 Apr 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
selfie craze
विज्ञापन
दोस्तों के साथ सिरोही झील में सेल्फी लेते समय डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। उसे बचाने गया साथी भी डूबने लगा, लेकिन कुछ तैराकों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी बी ब्लॉक निवासी अय्यूब खान एनआईटी तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार को बैसाखी की छुट्टी पर कॉलेज बंद था। 

अय्यूब और उसके दोस्त राहुल, राघवेंद्र व राहुल कुमार दोपहर करीब एक बजे धौज इलाके में स्थित सिरोही झील के पास घूमने पहुंचे। मौज-मस्ती और खाने-पीने के बाद चारों दोस्तों ने झील के पानी में खड़े होकर फोटो खींचने की तैयारी की।
विज्ञापन


अय्यूब झील में घुटनों तक पानी में उतर गया और सेल्फी लेने लगा। थोड़ा और पीछे जाने की कोशिश में पांव काई पर पड़ने से वह फिसलकर झील में डूबने लगा। उसे बचाने राहुल कुमार पानी में आगे बढ़ा, लेकिन तैरना नहीं आने की वजह से वह भी डूबने लगा। 

बाहर खड़े राहुल और राघवेंद्र ने मदद के लिए शोर मचाया, तो पास ही तैराकी कर रहे युवक फौरन वहां पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। अय्यूब खान की सांसें थम चुकी थीं, जबकि दूसरे युवक का पेट दबाकर पानी निकाला गया। 

धौज चौकी इंचार्ज ने बताया कि अय्यूब के परिजनों को हादसे की सूचना देकर उसका शव बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। दोस्तों के बयान और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें