फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olx पर कार बेचने का झांसा देकर 2.18 लाख ठगे

Fri, 14 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
olx
विज्ञापन
ऑनलाइन पोर्टल ओएलएक्स पर इनोवा बेचने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। डीसीपी वेस्ट को शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की, जिसने मामले को सही पाया। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने बुधवार को आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


ओल्ड दिल्ली रोड स्थित हिंदुस्तान मोटर्स दुकान के मालिक विजयपाल ने ओएलएक्स पर इनोवा गाड़ी का विज्ञापन देखा था। उन्होंने पुलिस को बताया कि डॉ. नवीन कुमार ने 20 मार्च को ओएलएक्स पर गाड़ी के बारे में जानकारी पोस्ट की थी।  विजयपाल ने इनोवा खरीदने के लिए डॉ. नवीन से संपर्क किया। 

दोनों में गाड़ी का सौदा 2.70 लाख रुपये में तय हो गया।  नवीन ने विजयपाल से कहा कि वह अभी जयपुर में है और 21 मार्च को सेक्टर-21 स्थित डॉ. कुमार क्लीनिक पर उससे मिलेगा। पीड़ित ने बताया कि सस्ती गाड़ी मिलने के कारण वह जल्दी खरीदने की फिराक में था। इस पर आरोपी ने कहा कि एडवांस में पैसा खाते में डाल दो। इसके बाद विजयपाल ने खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। 
विज्ञापन


2.18 लाख रुपये देने के बाद उसने आरोपी से कहा कि 52 हजार रुपये और बचे हैं, उसे लेकर वह शाम को क्लीनिक आ रहा है। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर मैसेज कर कहा कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण वह दिल्ली निकल रहा है। 22 मार्च को गाड़ी मिल जाएगी। 

इसके बाद आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। शक होने पर जब विजयपाल उसके बताए पते पर गया तो वहां कोई क्लीनिक नहीं मिला। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने 22 मार्च को पुलिस से शिकायत दी।

 पीड़ित ने बताया कि वह सेक्टर-14 पुलिस चौकी पर गया, लेकिन पुलिस ने उसकी बात अनसुनी कर दी। इसके बाद उसने डीसीपी वेस्ट से शिकायत दी। मामले की जांच के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें