ख्याला इलाके में शनिवार दोपहर पीटीएम (पैरेंट्स टीचर मीटिंग) से घर वापस आई सातवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। जांच में पता चला है कि मीटिंग में टीचर ने छात्रा को पढ़ाई में कमजोर बताया था।
इस बात को लेकर घर लौटने पर छात्रा की मां ने उसे डांट दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार को दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में पीटीएम का आयोजन किया गया था।
विष्णु गार्डन में रहने वाली 12 वर्षीय करिश्मा भी अपनी मां शाहजहां के साथ स्कूल गई थी। करिश्मा सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता नवाब अहमद मजदूरी करते हैं।