फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी मंजिल से गिरकर स्टोर कीपर की मौत

Wed, 06 Jan 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई एके डमी के मैस स्टोर कीपर तरुण मिश्रा (28) की एकेडमी की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि शराब पीकर हंगामा करने से रोकने के लिए फॉलोअर ने तरुण को चौथी मंजिल पर बने रूम में लॉक कर दिया था।
विज्ञापन


अंदेशा है कि रूम से खिड़की के रास्ते नीचे उतरने की कोशिश में तरुण का पैर फिसल गया और उसकी नीचे गिरकर मौत हो गई।

दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर पैतृक घर देवरिया चले गए हैं। पुलिस  जांच कर रही है।

एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि मूल रूप से देवरिया के गरुणपार्क कालोनी का रहने वाला तरुण मिश्रा कमला नेहरू नगर स्थित सीबीआई एकेडमी के मैस में स्टोर कीपर था।

एकेडमी में वह मैस मैनेजर रविशंकर पांडेय और फॉलोअर मनोज के  साथ चौथी मंजिल पर बने रूम में रहता था। मैस के कर्मचारियों ने बताया कि रविवार रात तरुण ने स्टॉफ के साथ मैस में शराब पी।
विज्ञापन


इसके बाद वह हंगामा करने लगा। स्टाफ के लोगों से उसका झगड़ा भी हुआ। उसे हंगामा करने से रोकने के लिए मनोज ने चौथी मंजिल पर स्थित रूम में बंद कर दिया था।

रात करीब साढे़ 11 बजे काम खत्म कर स्टाफ के लोग रूम में पहुंचे तो वह गायब मिला। रूम की खिड़की खुली थी। साथियों ने बाहर झांककर देखा तो नीचे फर्श पर तरुण लहूलुहान पड़ा था।

आननफानन में सूचना सीबीआई के अधिकारियों को दी गई। तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ कविनगर ने बताया कि शुरूआती जांच में लग रहा है कि पैर फिसलने की वजह से ही तरुण की मौत हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें