फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बेचा जा रहा चोरी का माल

Tue, 30 Dec 2014 12:15 AM IST
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग का जबरदस्त क्रेज है। दिल्ली-एनसीआर में चोर भी अब ऑनलाइन शॉपिंग के कारोबार में हाथ आजमा रहे हैं। इससे पकड़े जाने का डर भी नहीं रहता और कमाई भी अच्छी हो जाती है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो इस तरह के गैंग गाजियाबाद में भी सक्रिय हैं, जिन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के कंप्यूटर एक्सपर्ट लगाए गए हैं।

सोनी के शोरूम और एचपी के गोदाम से 50 लाख से ज्यादा कीमत के करीब 150 लैपटॉप चोरी किए जा चुके हैं। पुलिस को शक है कि इन वारदातों में भी ऐसे गैंगों का हाथ हो सकता है।

यही वजह है कि पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन सामान बेचने वाले संदिग्ध लोगों का डाटा कलेक्ट किया जा रहा है।

साथ ही ये भी छानबीन की जाएगी कि जो कंपनिया ऑनलाइन सामान खरीदती हैं, वे ये पुष्टि कैसे करती हैं कि सामान चोरी या लूट का नहीं है। पुलिस का मानना है कि हाल ही में इस तरह के गैंग सक्रिय हुए हैं।
विज्ञापन


इसका उदाहरण दिल्ली में देखने को मिला था, जब 23 दिसंबर को पुलिस ने दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया था, जो चोरी का सामान ओएलएक्स पर बेचा करते थे। इनकेपास से चोरी के दो आईफोन और बाइक बरामद की गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें