फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को नशीली दवा दे बेटी के साथ करता अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में सौतले बाप ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। 12 साल की पीड़िता का कहना है कि पिता पांच-छह साल की उम्र से ही उसके साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा है।
विज्ञापन


किसी को बताने पर मां सहित परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर डराता था। सब्र की हद पार होने पर बच्ची ने स्कूल टीचर को आपबीती सुनाई।

टीचर के हौसला देने पर पीड़िता ने बल्लभगढ़ सिटी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने देर शाम दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

मां को नशीली दवाएं पिलाकर कर बेटी को कर देता था निर्वस्त्र

बल्लभगढ़ सिटी थाना क्षेत्र निवासी 12 साल की बच्ची ने बताया कि उसके पिता की मौत नौ साल पहले हो गई थी। एक साल बाद मां ने दूसरी शादी कर ली।

बताया कि जब वह पांच साल की थी तो पिता मां को नशीली दवा पिलाकर सुला देता था और उसे दूसरे कमरे में लेकर जा निर्वस्त्र कर अश्लील हरकतें करता था। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की रात को पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बुधवार को उसने पिता की हरकत के बारे में नानी, मौसी और मां से बताया, लेकिन उसके सामने पिता से किसी ने कुछ नहीं कहा। परेशान होकर बच्ची ने स्कूल की टीचर को आपबीती सुनाई। एसएचओ बल्लभगढ़ सिटी ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें