फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्ट्री में छापा, हथियार, कारतूस व असलहे देख पुलिस हैरान

Sun, 08 Jan 2017 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में चल रही असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई है। फैक्ट्री के अंदर हथियार, कारतूस व असलहे देख पुलिस हैरान हो गई।
विज्ञापन

इस फैक्ट्री को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में अवैध हथियार की बिक्री के लिए लगाई गई थी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया है। पुलिस नेे रोजा याकूबपुर गांव के पास स्थित झुग्गियों से 20 तैयार हथियार, कारतूस व असलहे बनानेे के उपकरण बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। 

बिसरख कोतवाली प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि पुलिस टीम ने रोजा याकूबपुर गांव के पास बनी झुग्गियों में चेकिंग की। यहां पुलिस को अवैध हथियार की फैक्ट्री मिली। पुलिस ने एक आरोपी अलीगढ़ के पाली मडराक निवासी मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस नेे मौके से 315 बोर के आठ तमंचे, 32 बोर के आठ तमंचे, एक रिवाल्वर, 12 बोर के तीन बैरल, कारतूस और देसी हथियार बनाने के लिए रखी गई ड्रिल मशीन, छह फायरिंग पिन समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन पहले लगाई थी फैक्ट्री
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी पहले अलीगढ़ में फैक्ट्री चलाता था। वहां तमंचा एक हजार से तीन हजार रुपये तक में बिकता है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने 15 दिन पूर्व ही यहां फैक्ट्री लगाई थी। वह यहां तीन हजार सेे पांच हजार तक में तमंचे की बिक्री कर रहे थे । उन्हें चुनाव के मद्देनजर यहां अधिक बिक्री व मुनाफा होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें