फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 के लिए 18 साल के लड़के ने लगा ली फांसी

Sun, 13 Apr 2014 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त नितिन (18) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


शुरूआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि रुपये खर्च करने पर नितिन के पिता ने उसे डांट दिया था। माना जा रहा है कि उसी से नाराज होकर नितिन ने यह कदम उठाया। खजूरी खास थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक नितिन अपने परिवार के साथ 217, दयालपुर में रहता था। इसके पिता अमरपाल साप्ताहिक बाजारों में दुकान लगाने का काम करते हैं। नितिन पास के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार रात को नितिन ने दूसरी मंजिल के अपने कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगा ली।
विज्ञापन


परिजन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि नितिन ने अपने पिता के रखवाए हुए पांच सौ रुपये खर्च कर दिए थे। इस बात पर शुक्रवार शाम को अमरपाल ने नितिन को डांटा था। माना जा रहा है कि नितिन ने पिता की डांट की वजह से ही कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें