मामला हत्या का लग रहा है, जबकि गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है।
नरेला इलाके में दिल्ली पुलिस के पूर्व सब इंस्पेक्टर के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए चार बदमाशों ने रविवार रात वारदात को अंजाम दिया। प्राथमिक जांच में हत्या का कारण परिवार के लोगों से ही प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। नरेला थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार विकास उर्फ बंटी (42) सपरिवार बांकनेर गांव में रहता था। वह पेशे से किसान था, जबकि उसके पिता इंद्र सिंह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तीन माह पूर्व इंद्र सिंह का देहांत हो गया। रविवार रात करीब 09:30 बजे विकास अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग उसके पास आए। उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।
कहासुनी के दौरान ही बाइक सवार बदमाशों ने विकास के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे घायल विकास चिल्लाने लगा, तो आरोपी उसका गला रेतकर फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे विकास के परिवार वाले और आसपास के लोगों ने उसे जख्मी हालत में महर्षि बाल्मीकि अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव कब्जे में कर जांच शुरू की। जांच के दौरान परिवार वालों ने बताया कि विकास का प्रॉपर्टी को लेकर अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा था। इसके अलावा पुलिस को जांच में पता चला है कि विकास ने अपने घर का कुछ हिस्सा लॉटरी वालों को किराए पर दे रखा है। पुलिस को आशंका है कि प्रॉपर्टी विवाद व रंजिश के चलते विकास की हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस विकास के चचेरे भाइयों की तलाश कर रही है।