फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी को लेकर मां से लड़ता था बेटा, गुस्से में पीट-पीटकर दी दर्दनाक मौत 

Wed, 23 May 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

खजूरी खास इलाके में एक युवक ने प्रॉपर्टी विवाद में बुजुर्ग मां शुक्ला देवी (65) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात हुई वारदात में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गई थीं। सोमवार शाम को उन्होंने जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, शुक्ला देवी गली नंबर-7, दयालपुर में रहती थी। इनके परिवार में दो बेटे अमित और छोटा बेटा अजीत है।

अमित का पत्नी से विवाद चल रहा है। वह अपने दो बच्चों के साथ तिलक नगर में रहता है। अजीत मां के साथ रहता है। आरोप है कि दयालपुर स्थित 100 गज के मकान को लेकर अमित का मां से झगड़ा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 गज के मकान को लेकर होता था झगड़ा

demo pic
अमित मां से अलग मकान दिलाने के लिए कहता था, जबकि मां चाहती थी कि दोनों बेटे एक ही जगह रहे। शुक्रवार शाम को अमित मां के पास आया और झगड़ा करने लगा।

कहासुनी के दौरान अमित ने मां के सिर और मुंह पर घूंसों से हमला कर दिया। अजीत ने मां को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। मां को घायल करने के बाद आरोपी भाग गया।

इधर अजीत मां को जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को शुक्ला देवी की मौत हो गई। खजूरी खास थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें