एक महिला के मोबाइल पर कुछ दिनों से अज्ञात नंबर से फोन आ रहे थे। इसके बाद महिला ने ऐसा ट्रैप बिछाया कि आरोपी फंस गया।
महिला ने पुलिस को जानकारी देकर उक्त युवक को डिनर के लिए रेस्टोरेंट में बुलाया। यहां युवक ने बताया कि उसे महिला का नंबर जिम संचालक से मिला। इस पर वहां सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने जिम संचालक को भी हिरासत में लिया। लिखित माफी मांगने पर पुलिस ने दोनों का 81-पुलिस एक्ट के तहत चालान कर रिहा कर दिया।
क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला स्टेडियम के सामने स्थित एक जिम जाती है। जसपुर खुर्द निवासी एक युवक की जिम संचालक से मित्रता है। जिम संचालक ने युवक को महिला का मोबाइल नंबर दे दिया।