फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का खुलासा करने पर महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार रात दामाद ने ही अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। घटना के समय घर में मौजूद पीड़ित की 15 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया है कि उसके जीजा ने ही मां की गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन


महिला ने कंझावला थाने में अपने दामाद के खिलाफ15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी वजह से आरोपी अपनी सास से नाराज था।

पुलिस के अनुसार प्रमिला (बदला हुआ नाम) अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ स्वतंत्र नगर में रहती थी। बुधवार रात करीब 9:30 बजे तीन लोग उसके घर में घुसे और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घर में मौजूद बेटी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Trending Videos
विज्ञापन

साली ने बताई जीजा की करतू‌त

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि प्रमिला जख्मी हालत में पड़ी है और उसके सिर में तीन गोली लगी है। उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को छानबीन के दौरान मौके से तीन खोखे और एक जिंदा कारतूस मिले।

बेटी ने पुलिस को बताया कि जीजा ने प्रमिला की हत्या की है। जीजा ने अक्तूबर माह में उससे दुष्कर्म किया था। जिसकी शिकायत उसकी मां ने कंझावला थाने में कराई थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद से ही जीजा उसकी मां को धमकी दे रहा था। बुधवार रात जीजा अपने दो दोस्तों के साथ घर आया। आरोपी ने अपनी सास पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने का आरोप लगाकर पहले उसकी पिटाई की और फिर तीनों ने उसके सिर में गोली मार दी।

इस दौरान बीच बचाव करने पर आरोपी ने अपनी साली की पिटाई कर वहां से फरार हो गया। किशोरी के बयान पर नरेला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दामाद की तलाश में दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें