फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में शेयर ऑटो में करते हैं सफर तो आपको चौंका देगी इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कहानी

Tue, 18 Jul 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

ऑटो गैंग ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लूटा
सेक्टर-2 से 62 जाने के लिए ऑटो में बैठा था
बदमाश लैपटॉप, मोबाइल और पर्स लूटकर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-2 में ऑटो गैंग ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बंधक बना लिया। बदमाशों ने पीड़ित से मारपीट कर उससे लैपटॉप बैग, मोबाइल और पर्स लूट लिया। बदमाश पीड़ित को सेक्टर-26 के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम (गाजियाबाद) निवासी नीरज द्विवेदी सेक्टर-2 स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह 14 जुलाई की रात कंपनी से घर के लिए निकले। सेक्टर-2 से सेक्टर-62 जाने के लिए एक ऑटो में बैठे।

ऑटो में पहले से ही तीन युवक थे। कुछ दूर चलने पर ऑटो सवार बदमाशों ने पीड़ित से मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। विरोध करने पर चाकू मारने की धमकी दी। इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित का लैपटॉप, मोबाइल और पर्स लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाश पीड़ित को चलते ऑटो से सेक्टर-26 के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह घटना की सूचना परिजनों को दी। पीड़ित अगले दिन सेक्टर-20 थाने पहुंचा और घटना की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने लूटा

बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को रास्ता पूछने के बहाने लूट लिया। मूलरूप से दानापुर बिहार निवासी सुशील परिवार के साथ गढ़ी चौखंडी में रहता है। वह सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में काम करता है। शनिवार रात साढ़े 10 बजे साइकिल से कंपनी से घर लौट रहा था।

गढ़ी चौखंडी से पहले हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। इस दौरान एक बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया। बदमाश पीड़ित से मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत फेज-3 पुलिस से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें