फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का आतंक: चेन तो छीनी ही थप्पड़ भी जड़ दिया

Tue, 20 May 2014 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में झपटमारों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सेक्टरों में और सोसायटियों के घरों के आगे हो रही घटनाओं को देखते हुए जनता भी खौफ में है। खासकर महिलाएं घरों से निकलने से कतराने लगी हैं।
विज्ञापन


पता पूछने के बहाने आए और चेन झपटी
अशोक विहार फेज तीन में मंगलवार को दिनदहाड़े ऐसा ही मामला सामने आया। इसमें बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से फर्जी पता पूछा। जब महिला पता बताने के लिए बाहर आई तो दोनों बदमाश उसकी सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। जबतक महिला शोर मचाती उससे पहले दोनों बदमाश फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सेक्टर पांच थाना इलाके में हुए मामले के बाद पुलिस ने पीड़िता मंजू मिश्रा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

महिला से चेन झपट हुए फरार
सेक्टर-39 में सोमवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया। इसमें महिला को अकेली देखकर दो बदमाश दिनदहाड़े उसकी सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर बदमाश उसे थप्पड़ मारकर फरार हो गए। इस घटना के बाद सेक्टरवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों का गुस्सा भी सहना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि सेक्टरों में पुलिस गश्त में लापरवाही के चलते ऐसी वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है। सदर थाना पुलिस ने उसके पति एसके बंसल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवक के साथ की मारपीट
राजीव नगर के पास सोमवार की रात बाइक पर जा रहे एक युवक को रोककर बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे छीनाझपटी करने की कोशिश की थी। युवक के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोगों के मौके पर पहुंचने से बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और वे फरार हो गए।

बातों में उलझाकर युवक से चेन छीनी
महाराणा प्रताप चौक के पास से गुजर रहे एक युवक को बातों में उलझाकर कुछ युवतियों ने उससे सोने की चेन छीन ली। साथ ही उस पर पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए उसे भगा दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात युवतियों के खिलाफ स्नेचिंग का मामला दर्ज कर लिया है। उद्योग विहार स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाला मनीष कुमार चौधरी नाइट शिफ्ट करके अपने घर लौट रहा था। एमडीआई चौक के पास अलसुबह खड़ी कुछ युवतियों ने उसे रोक अपनी ओर आने का इशारा किया।

युवक जब उनके पास गया तो इनमें से दो युवतियों ने उसे अपनी बातों में लगा लिया। युवक का आरोप है कि इस दौरान एक युवती ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन छीन ली। इस पर जब उनका विरोध किया तो सभी उसके साथ मारपीट का उतारू हो गईं। साथ ही छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद उसे यहां से भगा दिया। इसके बाद युवक सिविल लाइन थाना पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस कमिश्नर ने किया दौरा
ओल्ड गुड़गांव के कई सेक्टरों में झपटमारी की लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल ने सेक्टर-10 थाना एरिया का मंगलवार को दौरा किया। इसमें उन्होंने थाना प्रभारी को पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इससे पहले भी स्नेचिंग की बढ़ी वारदात के मद्देनजर सेक्टर पांच थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। मित्तल ने कहा कि वारदात पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें