फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों ने पुलिस पर किया जान लेवा हमला, पुलिस जिप्सी तोड़ी

Mon, 10 Oct 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात जिला में गोतस्करों के हौंसले बुलंद हैं। बीती रात पिनगवां पुलिस कि चैंकिग के दौरान गायों से भरे टैंपू ने पुलिस की जिप्सी को जबरजस्त टक्कर मारकर कर उसे तोड दिया तथा एक पुलिस कर्मी को गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में पिनगवां पुलिस ने 22 गायों से भरी एलपी ट्रक को पकडने में सफलता हासिंल की है। पुलिस ने दोनो मामलों में मुकदमा दर्ज कर टैंपू और एलपी का कब्जे में ले लिया है तथा सभी 28 गायों को गौशाला भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और गौतस्करी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पिनगवां चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पहले मामले में रविवार की सुबेह करीब 5 बजे एएसआई रणबीर सिंह अपनी टीम के साथ शिकरावा मौड पर रूटीन चैकिंग के दौरान पुलिस कि जिप्सी के साथ खडा था।

अचानक शिकरावा कि तरफ से तेज रतार से आ रहे टैंपू नंबर एचआर-63, सी 2309 को उन्होने रूकने का इशारा किया लेकिन उसने रूकने कि बजाये पास में खडी जिप्सी में टक्कर मार कर ज्वार बजारों का फायदा उठा का टेंपू को वहीं छोडकर फरार हो गया।

जिप्सी के पास खडे सिपाही विनोद कुमार इस हादसें में गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि टैंपू के अंदर 6 गाय भरी हुई थी जिनको रीठट के पहाड में कांटने के लिये ले जाया जा रहा था।

आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और गौतस्करी का मामला दर्ज किया गया है। तथा घायल सिपाही की इलाज चल रहा है।

चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दूसरे मामले में एएसआई वेद प्रकाश अपनी टीम के साथ रविवार को करीब 6 बजे गांव मोहमदपुर के नजदीक खडा हुआ था। तेड के कच्चे रास्ते कि तरफ से एक एलपी नंबर एचआर 73, 1944 आती नजर आई।

टीम ने उसको रोका तो चालक एलपी को वहीं छोडकर ज्वार बाजरों का फायदा उठाकर फरार हो गया। उन्होने बताया कि इस मामले में भी पुलिस ने मामला दर्ज कर एलपी को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों कि तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें