फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल टच होने पर युवक को चाकू से गोदा

Fri, 06 Jan 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
कल्याणपुरी में मंगलवार रात साइकिल टच होने पर नशे में धुत दो युवकों ने साइकिल सवार युवक पर चाकू से कई वार किए। उसके पेट, हाथ, सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान जान बचाने के लिए युवक इधर-उधर भागता रहा, लेकिन राहगीरों ने मदद नहीं की। बाद में मरा हुआ समझकर आरोपियों ने उसे नाले की दीवार के पीछे फेंक दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अजीत शर्मा (32) परिवार के साथ वेस्ट विनोद नगर में रहता है। वह सेक्टर-2, नोएडा में कारपेंटर है। मंगलवार रात वह अपनी साइकिल से घर लौट रहा था। कल्याणपुरी इलाके में पहुंचने पर नाला रोड, अंबेडकर स्टेडियम के पास दो युवकों से उसकी साइकिल टच हो गई। दोनों युवक नशे में धुत थे। एक युवक ने गाली देकर अजीत को धमकाते हुए चाकू निकाल लिया। अजीत ने माफी भी मांगी, लेकिन बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगते ही अजीत जान बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर चाकू से कई वार किए।

इस बीच सड़क पर ट्रैफिक चलता रहा। बदमाशों ने मरा हुआ समझकर अजीत को नाले की दीवार के दूसरी ओर फेंक दिया। बाद में किसी तरह अजीत ने अपने परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे एलबीएस अस्पताल  में भर्ती कराया। बाद में अजीत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी मंडावली निवासी सूरज (21) और पुरानी कोंडली निवासी शहजात (22) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें