फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलेल गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, कार का शीशा तोड़कर चुराता था सामान

Sat, 08 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
दक्षिण जिले की आरके पुरम थाना पुलिस ने गुलेल गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी गुलेल से कार का शीशा तोड़कर सामान उड़ा लेते थे।
विज्ञापन


आरोपी ने साथियों के साथ 50 वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने 16 वारदात को सुलझाने का दावा किया है। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार, कार का शीशा तोड़कर सामान उड़ाने की काफी वारदातें सामने आ रही थीं।

इन्हें रोकने के लिए आरके पुरम थानाध्यक्ष सोमनाथ पारूथी की देखरेख में भीकाजी कामा प्लेस चौकी प्रभारी हरवीर सिंह व गुलाब सिंह की विशेष टीम बनाई गई। टीम को मिली गुप्त सूचना के बाद विवेकानंद मार्ग पर फायर स्टेशन के पास संगम विहार निवासी आरोपी परवेज आलम (33) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी नेबसराय थाना इलाके से चुराई गई मोटर साइकिल पर घूम रहा था। इसका साथी दीपक उर्फ निखिल भागने में कामयाब हो गया। इसके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। 

आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह पिछले तीन-चार महीनों में दिल्ली-एनसीआर में शीशा तोड़कर कार से सामान उड़ाने की करीब 50 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। 

आरोपी दीपक व सुमित के साथ वारदात करता था। वे रेकी कर बाजार व मॉल्स में टारगेट तलाश करते थे। एक साथी गुलेल से कार का शीशा तोड़ देता था, जबकि दूसरा कार से महंगा सामान उड़ा लेता था। दरभंगा, बिहार निवासी आरोपी दिल्ली में नौकरी की तलाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें