वसुंधरा सेक्टर-एक निवासी इंजीनियर के क्रेडिट कार्ड का क्लोन बनाकर ठगों ने 69 हजार रुपये की आनलाइन शॉपिंग कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
सतीश कुमार नोएडा की एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया। उनके क्रेडिट कार्ड से 69 हजार रुपये की आनलाइन खरीदारी की गई थी।
उन्होंने जांच किया तो क्रेडिट कार्ड उनके पर्स में ही मिला। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया और इंदिरापुरम थाना पहुंचकर तहरीर दी। इंदिरापुरम एसएचओ सुशील दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो