सपना का आरोप है कि पिछले करीब चार साल से उसका जीजा उससे शारीरिक रूप से छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध करने पर वह उसकी दीदी को घर से निकालने और उसे बदनाम करने की धमकी देता था। गत नवंबर 2016 में सपना की दीदी बीमार हुई तो उसने सपना को अपने घर काम के लिए बुला लिया।
इसी दौरान एक दिन मौका पाकर आरोपी जीजा उसके कमरे में घुस गया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। इधर वारदात के कुछ दिनों बाद ही सपना की दीदी को सारी बात पता चल गई। पति के माफी मांगने पर बात रफा-दफा हो गई। लेकिन सपना का आरोप है कि उसका जीजा उसका लगातार पीछा करता रहा।
यहां तक वह उसका साथ देने की बात करता था। ऐसा न करने पर वह उसकी दीदी को घर से निकालने और उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। बात हद से ज्यादा बढ़ी तो सपना ने मधु विहार थाने में शनिवार को शिकायत दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।