फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के न रहने पर साली को बनाता था हवस का शिकार

Mon, 25 Sep 2017 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
पांडव नगर इलाके में 15 वर्षीय किशोरी ने अपने जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने एनजीओ में काम करने वाली एक महिला के जरिए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किशोरी की मां ने दूसरी शादी कर ली थी। उसके बाद पिता ने उसे अपने पास नहीं रखा। ऐसे में किशोरी अपने जीजा और बहन के साथ रहने लगी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जीजा पिछले कुछ दिनों से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। किशोरी के विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था।

कुछ दिन पहले आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता ने एनजीओ में काम करने वाली एक महिला से सारी बात बतायी। महिला उसके पड़ोस में रहती थी। महिला ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शशि गार्डन पहुंचकर किशोरी का बयान दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें