फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने सुपारी देकर कराई सौतेले भाई की हत्या, नमक डालकर दफनाया था शव

Tue, 16 Jan 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

संगम विहार इलाके में एक बहन ने अपने सौतेले भाई की हत्या की सुपारी दे दी। बदमाशों ने मिराज (21) नामक युवक की हत्या कर शव को जला दिया। शव जल्दी गल जाए, इसलिए नमक डालकर उसे दफना भी दिया।

विज्ञापन


सितंबर 2017 में हुई हत्या का राज खुला नहीं था, लेकिन पुलिस ने रविवार को एक नाबालिग को लूट के मामले में पकड़ा, तो उसने हत्या की सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठा दिया।

पुलिस ने मिराज की बहन मुन्नी बेगम (45), नीरज उर्फ जग्गी (22) और विकास उर्फ विक्की (22) को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई दो बाइक, एक मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि कुछ बदमाशों ने 10 जनवरी को संगम विहार इलाके में सुमित नामक युवक को घायल कर लूट लिया था। बदमाश उसे जंगल में ले गए।

वहां उसे बुरी तरह पीटा और उससे बाइक व अन्य सामान लूट लिया। पूछताछ के दौरान पीड़ित ने सूरज नामक युवक का नाम बताया। इधर, 11 जनवरी को मयंक कुमार नामक युवक को भी बदमाश जंगल में ले गए। वहां उससे बाइक लूट ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक नाबालिग को दबोचा।

विज्ञापन

छानबीन के दौरान नाबालिग 2015 में एक युवक को अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी मिला। नाबालिग ने खुलासा किया कि उसने चार माह पूर्व मिराज नामक युवक की भी अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को जलाकर उस पर नमक डालकर दफना दिया गया था।

पुलिस को उस समय शव तो बरामद हो गया था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई थी। नाबालिग ने खुलासा किया कि हत्या बशीरन नामक गैंगस्टर की मां के कहने पर हुई। मुन्नी बेगम नामक महिला ने अपने सौतेले भाई की हत्या की सुपारी दी।

दरअसल मुन्नी बेगम का सौतेला भाई मिराज अपनी भांजी यानी मुन्नी बेगम की लड़की पर बुरी नजर रखता था। इसकी वजह से उसकी हत्या करवा दी गई। नाबालिग ने खुलासा किया कि उसने 2015 में भी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर शव को नमक डालकर दबा दिया था। नाबालिग के खुलासे के बाद मुन्नी बेगम, विकास और नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया। आकाश व बशीरन की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें